स्‍त्री पुरुषों की नाभ‌ि देखकर जान सकते हैं कई राज..

समुद्रशास्‍त्र के अनुसार व्यक्त‌ि की नाभ‌ि का उसके जीवन पर बड़ा प्रभाव होता है क्यों‌क‌ि व्यक्त‌ि का न‌िर्माण ही न‌ाभ‌ि से होता है। यह व्यक्त‌ि के शरीर का केन्द्र ब‌िन्दु होता है। स्‍त्री हों या पुरुष आप उनकी नाभ‌ि देखकर उनके ऐसे राज भी जान सकते हैं जो उनके अलावा कोई नहीं जान सकता।
# ज‌िस भी स्‍त्री या पुरुष की नाभ‌ि गोल, व‌िस्तृत और चारों तरफ से उठी होती है वह धन संपन्न होते हैं।

# ज‌िस स्‍त्री की नाभ‌ि गहरी होती है वह सुख साधनों को भोगने वाली होती है।  

# ज‌िनकी नाभ‌ि बायीं ओर मुड़ी होती है उनसे सावधान रहना चाह‌िए, ऐसे लोग भरोसे के लायक नहीं होते हैं। यह अपने लाभ के ल‌िए दूसरों को नुकसान पहुचा सकते हैं।

# नाभ‌ि छोटी और नीची होने पर व्यक्त‌ि जीवन भर संघर्ष करता है और दुखी रहता है।

# ज‌िनकी नाभि ऊपर उठी हुई और गहरी होती है वह काफी रोमांटिक और मिलनसार होते हैं। भाग्य इन्हें अचानक ही धन लाभ दिलाता रहता है। इन्हें सुंदर जीवनसाथी और धनवान ससुराल मिलता है।

# स्‍त्री की नाभ‌ि का गोल होना यह बताता है क‌ि इनका स्वास्‍थ्य आमतौर पर अच्छा रहेगा। इनका पार‌िवार‌िक जीवन सुखमय होता है। पर‌िवार में इनका मान-सम्मान होता है।

# जिन स्त्रियों की नाभि केन्द्र से हटी हुई होती है वह बहुत ही उत्साही होती है। यह अपने कार्यक्षेत्र में कामयाब होती हैं। क‌िसी खेल में अपना कैर‌ियर बनाए तो सफलता इनके कदम चूमती है।

No comments:

Post a Comment