ऐसे पुरुषों का स्पर्म हैं महिलाओं की पहली पसंद...!

जैसा कि आप जानते हैं कि आज की दुनिया में ऑनलाइन मार्केट में हर चीज उपलब्ध है। मोबाइल-टैब या फर्नीचर तो छोटी चीजें हैं, इंटरनेट के बाजार में स्पर्म यानी शुक्राणु तक उपलब्ध हैं। और खास बात यह है कि महिलाओं की पहली पसंद स्मार्ट, इंटेलीजेंट और शर्मीले पुरुषों के स्पर्म हैं। 
क्वीन्सलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और एक ऑनलाइन स्पर्म बैंक द्वारा अध्ययन में पता चला है कि महिलाओं की पहली पसंद ऐसे पुरुषों के स्पर्म की होती है, जो बुद्धिमान हों, शर्मीले हों और ठंडे दिमाग सो सोचते हों, जल्दी गुस्सा नहीं करते हों।क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर स्टीफेन व्हाइट के अनुसार स्पर्म बैंक में शुक्राणु डोनेट करने के लिये आने वाले पुरुषों में शर्मीले पुरुषों की डिमांड सबसे ज्यादा है। सह माना जा रहा है कि हो सकता है बहुत जल्द ही ऐसे पुरुषों की आय भी बढ़ रही है।

यह अध्ययन 23 से 66 वर्ष के व्यक्त‍ियों पर किया गया। ऑनलाइन सर्वे में महिलाओं ने समाज से सरोकार नहीं रखने वाले पुरुषों के स्पर्म महिलाओं ने रिजेक्ट कर दिये।यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया, कनाडा,यूके, इटली, स्ववीडन और अमेरिका की महिलाओं को शामिल किया गया था।

No comments:

Post a Comment