जानें रिलेशनशिप में आने के बाद कैसे बदल जाती है लड़को की जिंदगी

प्यार ऐसी चीज़ है जो बड़े बड़ो को बदल देती है तो लड़के क्या चीज़ है, सोने पे सुहागा तो तब होता है जब लड़के लड़कियों को गर्ल फ्रेंड बना बैठते है, उनकी हरकते और शकल देखने लायक होती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे है कि लड़कों कि जिंदगी में लड़कियों के आने पर कैसे बदल जाते है लड़के।
1. सबसे पहले वे दोस्तों से किनारा कर लेते है, जब भी दोस्तों का फ़ोन आता है तो फ़ोन बिजी कर देते हैं या बहाना बना देते है। आधे से ज्यादा वक़्त वे गर्ल फ्रेंड के साथ बिताते है। रिलेशनशिप एक ऐसा ड्रग है जो हटाने से भी नहीं दूर होता, मानो गोंड कि तरह चिपक के ही रह जाता है।

2. जहां लड़के अपने आप पर ध्यान नहीं देते है वही रिलेशन में आने के बाद, वे अपनी ख़ूबसूरती निखारने में लग जाते है, खुद को डैशिंग, हैंडसम बनाने कि कोशिश करते है।

3. रिलेशनशिप में आने के बाद अक्सर लड़के उधर लेना शुरू कर देते है, जिससे वे गर्ल फ्रेंड को शॉपिंग करा सकें।

4. रिलेशनशिप में आने के बाद वे समय कि कीमत समझने लग जाते है औरतों का सम्मान करने लगते है, आज तक ये बात शोध में भी साबित नहीं हो पाई कि जब माँ बाप बच्चों को अच्छी आदतें सिखाते है तो वे सीखने से इंकार कर देते है और वही जब लड़की उनकी गर्ल फ्रेंड बन जाती है तो वे चुप चाप से अच्छे बच्चे बनने को तैयार हो जाते है।

No comments:

Post a Comment