जानिए लड़कियों के ब्रेस्ट में किस समय कैसा बदलाव आता है

किशोरावस्था आते ही हर महिला के शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। उम्र के हर पड़ाव में ऐसे बदलाव शरीर को कभी-कभी नुकसान भी पहुंचाते हैं। जानिए वो कौन सा समय होता है जब महिलाओं के शरीर में बदलाव होते हैं। 
किशोरावस्था में हर लड़की को इस दौर से गुजरना पड़ता है। 9 से 11 साल की उम्र में निप्पल के आसपास दर्द और जलन होती है। इस दौरान ब्रेस्ट में बदलाव आते हैं।

इसके बाद प्रेगनेंसी के दौरान भी शरीर में तरह-तरह के बदलाव होते हैं। उनमें से एक है ब्रेस्ट के साइज में बदलाव। कई महिलाएं प्रेंगनेंसी के पहले तीन महीनों में ब्रेस्ट में सूजन की शिकायत करती है। इसकी वजह एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्ट्रान का बढ़ना है।

इसके अलावा महिलाएं जब ब्रेस्ट फीड कराती हैं यानि बच्चे को दूध पिलाते समय भी ऐसा महसूस करती हैं।गर्भनिरोधक दवाओं के प्रयोग से भी ब्रेस्ट का शेप खराब हो जाता है।

No comments:

Post a Comment