लड़कियों को इसलिए भाते बड़ी उम्र के मर्द

अक्सर लड़कों के दिमाग में रिलेशनशिप को लेकर कई सवाल रहते हैं। लेकिन इसका जवाब उन्हें आसानी से नहीं मिल पाता। यदि वह अपने दोस्तों से पूछते भी हैं तो उन्हें कन्फ्यूज कर देने वाले जवाब ही मिलते है। तो आज आपकी ये मुश्किल आसान होने जा रही है।
जी हां कुछ सर्वे रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पता चला है कि महिलायें उम्र में अपने से खासे बड़े मर्दों के साथ रिश्‍ता रखना पसंद करती हैं। शदी करके स्‍थायित्‍व पाने के लिए उन्‍हें हम उम्र से ज्‍यादा अपने से ठीक ठाक बड़े जीवसाथी ही पसंद आते हैं।

- आर्थिक मजबूती :- जाहिर है हमउम्र लड़को की तुलना में अधिक उम्र के पुरूष अपनी लाइफ में बेहतर स्टैब्लिश होते हैं। उनके पास अच्छा घर और कैरियर होता है। वो आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। ये सारी बातें औरतों को पसंद आती हैं।

- अनुभव :-  बड़ी उम्र के जीवनसाथी महिलाओं पर अपने दोस्तों से मिलने के लिए ना दवाब बनाते हैं और नाही उन्‍हें हमेशा उनके साथ चलने के लिए कहते हैं। परिपक्‍व सोच के चलते वे जानते हैं कि हरेक के लिए इंज्‍वॉय करने के अपने तरीके और निजी दोस्‍त होते हैं। महिलाओं से बात करने का तरीका और उन्‍हें समझने की क्षमता युवा लड़कों से कही बेहतर होती है।

- व्‍यवहार :- उम्र में बड़े पुरुष औरतों के सम्‍मान में में खड़े होते हैं। जबकि हमउम्र मस्‍ती मजाक में ये सामान्‍य शिष्‍टाचार भूल जाते हैं। साथ ही ऐसे पुरुष अपनी पार्टनर को उसके वास्‍तविक रूप में ही पसंद करते हैं। जबकि समान उम्र के लड़के अक्‍सर चाहते या दवाब बनाते हैं कि महिलायें उनके अनुसार ढल जायें और अपना असली व्‍यक्‍तित्‍व बदल लें।

- यौन अनुभव- ये भी एक बड़ा कारण है जो महिलाओं को मेच्‍योर पुरुषों की ओर आकर्षित करता है। उन्‍हें लगता है कि उम्र में बड़े पुरुष सेक्स संबंधो के मामले में अनुभवी और सावधान होते हैं। ऐसे में महिलाओं की अनुभवहीनता समस्‍या नहीं बनती साथ ही वे अपने पार्टनर की सुनते भी हैं।

No comments:

Post a Comment