अपनी पसंदीदा इन बातों को अक्सर छुपाती हैं लड़कियां

रिश्ते की शुरुआत करना मुश्किल नहीं होता। लेकिन इसे बनाए रखना उतना आसान नहीं होता। इसके लिए आपके डेडिकेशन और सही समझ की जरूरत होती है। कई बार बचपने में आप अपने पार्टनर को ठेस पहुंचा देते हैं और आपका रिश्ता कमजोर होने लगता है। इसके लिए बेहतर होता है कि आप संभल कर चलें और पार्टनर के विचारों और सोच पर भी ध्यान दें। लड़कियां कुछ बातें खुलकर तो नहीं करती लेकिन वो अपने पार्टनर में इन बातों को हमेशा देखना चाहती हैं और उनसे इस बात की एक्सपटेश्न भी करती हैं।
1. केयरिंग नेचर :- भले ही लड़कियां अपने पार्टनर के सामने बहुत स्ट्रॉन्ग बनने की कोशिश करती हैं। लेकिन अंदर ही अंदर उनके मन में होता है कि उनका पार्टनर उनकी केयर करे। घर पहुंचने के बाद आपका एक कॉल या मैसेज उन्हें एहसास दिलाता है कि आपको उनकी फिक्र है। किसी की केयर करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन जरूरत से ज्यादा पोजेसिव ना हों।

2. पास्ट डिस्कस करना :- सबकी लाइफ में एक पास्ट होता है। कुछ राज होते हैं। लड़कियां इन चीजों पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह हमेशा चाहती हैं कि उनका पार्टनर उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात बता दे। अगर कभी आपकी पार्टनर आपसे इस तरह की बातें करें या आपके कुछ राज जानने की कोशिश करे तो उस पर भरोसा कर उसे बता दें। क्योंकि आपका भरोसा उसे विश्वास दिलाएगा कि आप उसके साथ हैं।

3. सलाह थोपें नहीं :- लड़कियां चाहती हैं कि उनका पार्टनर उनकी पूरी बात सुनकर ही उन्हें रिस्पॉन्स दे। आधी अधूरी बात सुनकर सुझाव देने से आप फंस सकते हैं। क्योंकि लड़कियों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता जब लड़के उनकी आधी बात सुनकर ही सलाह देने लगते हैं। अगर आपके पास कोई हल हो तो जरूर बताएं। लेकिन बिना बात सुने सलाह देने की गलती ना करें।

4. रोमांस खो देना :- रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लड़के अकसर अपनी पार्टनर पर ध्यान देना बंद कर देते हैं। आपके इस तरह करने पर लाइफ से रोमांस कम होने लगता है। आप सही चल रही चीजों को खुद बोरिंग बनाने लगते हैं। समय-समय पर कुछ नई चीजें प्लान कर पार्टनर को सरप्राइज करें।

5. अपनी कमियां भी जानना चाहती हैं लड़कियां :- ऐसा नहीं है कि लड़कियों को केवल तारीफ सुनना ही अच्छा लगता है। इसके उलट उन्हें अपनी कमियां सुनना भी पसंद होता है। जब आप उन्हें उनका कमियां बताते हैं तो वो जान पाती हैं कि उनकी कौनसी आदतें आपको परेशान करती हैं और फिर वो उन्हें बदलने की कोशिश भी कर सकती हैं। लेकिन कमी बताते समय थोड़ा समझदारी और सावधानी से काम लें।

6. खुशबू :- रिसर्चर्स का मानना है कि महिलाओं को पुरुषों की बॉडी स्मेल बहुत अच्छी लगती है। इससे उन्हें आराम वाली फीलिंग मिलती है। इसलिए जब भी वो आपसे मिलें तो उन्हें हग करके वेलकम करें। आपका ऐसा करना उन्हें अच्छा फील करा सकता है।

No comments:

Post a Comment