तो इसलिए नही करना चाहिए लड़की का पीछा

हर लड़के के मन में कोई न कोई लड़की होती ही है ऐसे में हर बार जरूरी नहीं होता कि आपको आपका प्यार मिल ही जाए। कई बार लड़कों को उनका प्यार नहीं मिल पाता तो वह गलतियां कर बैठते हैं। और कभी कभी आपकी हरकतों के कारण भी आप अपना पाए हुए प्यार को भी खो देते हैं और फिर लड़का लड़की को फाॅलो करने लगता है जबकि यह गलत होता है।
अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे है तो आपको कई प्रकार से नुकसान भी हो सकता है तो चलिए देखते है कि किस प्रकार का नुकसान हो सकता है....

अगर आप भी किसी लड़की का पीछा कर रहे है तो ऐसा करना छोड़ दें क्योंकि पीछा करने से आप और ज्यादा गड्डे में जा रहे है। ऐसा करने से आप अपने जरूरी कामो को भी नजर अंदाज कर रहे है। इससे आपको अपने जीवन में काफी नुकसान हो सकता है।

अगर आप यही काम रोज कर रहे है तो ऐसे में लड़की भी आप को नोटिस करने लगती है। और अगर आप उस लड़की को पसन्द न हो तो ऐसे में आपकी पिटाई भी हो सकती है और आपको अपनी बेइज्जती का एहसास भी हो जाएगा इसलिए जरूरी है कि आप किसी लड़की का पीछा न करें।

हर बार की तरह जरूरी नहीं की लड़का शारीरिक सबंध के लिए ही लड़की का पीछा करता है बल्कि जब लड़के के मन में कोई लड़की बस जाती है तो वह उसे अपना बनाने की कोशिश करता है ऐसे में अगर उसे वह लड़की न मिली तो उसे अत्यंत दुख का सामना करना पड़ता है फिर ऐसे में गलत विचार मन में आने लगते हैं।

No comments:

Post a Comment