कभी सोचा नहीं होगा, डेट पर ये चीज भी देखती लड़कियां

लड़के हमेशा अपनी पहली डेट पर जाने से पहले अपने कपड़ों पर ज्यादा फोकस करते हैं। उनके मुताबिक कपड़े जितने शानदार होंगे गर्लफ्रेंड पर उतना ज्यादा अच्छा प्रभाव पड़ेगा। पर क्या आप जानते हैं लड़कियां पहली डेट पर लड़कों में कपड़ो के अलावा बहुत सी चीजें नोटिस करती है।
अगर आप भी अपनी पहली डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं और गर्लफेंड को करना चाहते हैं इंप्रेस है तो हम बताएंगे की आपको कौन सी चीजों पर फोकस करना चाहिए।

➺ आपको ये सुनने में अजीब लगेगा पर महिलाएं पहली मुलाकात में मर्दों के नाखून जरूर देखती हैं। वो देखती हैं कि सामने वाले के नाखून कितने साफ हैं। साथ ही बिखरे बाल भी आपके इंप्रेशन को बिगाड़ सकते हैं।

➺ एक बात हमेशा याद रखिए कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने स्मार्ट हैं और कितने अमीर हैं अगर आपकी बातें बोरिंग हैं तो लड़की आपके साथ बैठना पसंद नहीं करेगी। पर बातचीत के दौरान फूहड़ और सेक्स बेस्ड जोक्स कहने से बचें। ये आपका इंप्रेशन खराब कर सकते हैं।

➺ हो सकता है कि आपने खाने के लिए जो कुछ ऑर्डर किया हो वो उसे पसंद नहीं आए। ऐसे में खुद आगे बढ़कर कुछ भी ऑर्डर करने से बेहतर है कि आप उसे भी पूछ लें कि वो क्या खाना पसंद करेगी।

➺ लड़कियां पहली डेट पर लड़के के व्यवहार को जज करने के लिए ये जरूर देखती हैं कि वो वेटर्स, रिक्शेवाले या अनजान लोंगों से किस तरह बात कर रहा है।

No comments:

Post a Comment