गर्लफ्रेंड के कपड़े उतार बदन पर उडे़ला फेविकोल फिर कर दिया घिनौना काम

ब्रिटेन के न्यूकास्टल शहर में मार्क लेंस्टर नाम का शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लैट पर था। उसने बुरी तरह से ड्रग्स ली हुई थी। नशे में धुत मार्क ने इस दौरान गर्लफ्रेंड के साथ जमकर मारपीट की थी। वो मारपीट तक सीमित नहीं रहा, उसने लड़की के सारे कपड़े खींच कर उतार दिए और उसे नग्न कर दिया।


इसके बाद उसके मुंह को हाथ से दबा लिया और उसके विरोध करने पर लड़की का दांत भी तोड़ डाला। इसके बाद मार्क ने फेविकोल को लड़की के शरीर पर उड़ेल दिया। उसने फेविकोल गर्लफ्रेंड के गले और मुंह पर भी बिखरा दिया। लड़की ने उससे छूटने और बाथरूम में छुप जाने की कोशिश की लेकिन मार्क पर ऐसी वहशत सवार थी कि वो तब भी नहीं रुका और बाथरूम से निकालकर लड़की को मारा। लड़की के चीखने की आवाजें सुन पड़ोसियों ने कुछ गड़बड़ महसूस करते पुलिस को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने वहां जाकर जो देखा वो चौंकाने वाला था। पुलिस ने लड़की को बुरी तरह से घायल करने के जुर्म में मार्क को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने माना कि मार्क ने गर्लफ्रेंड के साथ हदों के पार किया। कोर्ट ने उसे साढ़े सोलह महीने की जेल की सजा सुनाई है।

No comments:

Post a Comment