प्यार होने के शुरुआती दौर में ज्यादातर कपल्स कर बैठते हैं ये गलतियां....

किसी भी रिश्ते की शुरुआत बहुत खास होती है। दो अनजान लोग एक-दूसरे को समझना शुरू करते हैं और इसी के साथ हर रोज कुछ नए अनुभव अपने खाते में जोड़ते हैं। ऐसे में सलाह यही दी जाती है कि किसी भी रिश्ते में भरपूर समय लिया जाए और चीजों को समझ-समझकर ही आगे बढ़ा जाए। विश्वास कीजिए, यह रास्ता आपके और आपके रिश्ते के लिए अच्छा साबित होगा। कई बार हो जाती हैं ये गलतियां...



  • इस दौर में एक-दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगता है लेकिन अगर आपकी इस इच्छा की वजह से आपके साथी का पर्सनल स्पेस खत्म हो रहा है और आप भी अपने को खोते जा रहे हैं तो संभल जाइए। क्वालिटी टाइम बिताने में भरोसा करें, भले ही वह कम ही क्यों न हों।
  • अगर आप अपने पार्टनर की तुलना किसी और से करते हैं और उसे बार-बार यह एहसास कराते हैं कि उसमें कुछ कमियां हैं तो यकीन मानिए, आपका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं सकेगा।
  • अक्सर लोग प्यार में ऐसा करने लगते हैं। वे चाहते हैं कि सामने वाला उनकी मांगों के हिसाब से ढल जाए या फिर वह खुद भी अपने पार्टनर के हिसाब से बदलने लगते हैं। ऐसा करना सही नहीं है।
  • अपने मन में नफरत नहीं पनपने दें। झगड़े और लड़ाई तो हर रिश्ते में होते हैं लेकिन उन्हें मन में बिठाकर न रखें। इससे आप कभी भी इस रिश्ते को खुले दिल से स्वीकार नहीं कर पाएंगे।
  • शुरुआती समय में प्यार जितना अधिक होता है, तकरार भी उतनी ही अधिक होती है। ऐसे में जो समस्याएं और विवाद सामने आएं, उन्हें सुलझाते चलें। वरना एक समय के बाद मुश्किलें बहुत अधिक बढ़ जाएंगी। इनसे भागने में समझदारी नहीं है।
  • आप अपने नए रिश्ते में खुश हैं लेकिन उन रिश्तों का क्या जो अब तक आपके साथ थे। किसी के मिल जाने से पहले से मौजूद लोगों को किनारे कर देना सही नहीं है। इससे उन्हें तो तकलीफ होगी ही लेकिन अगर कभी आपको उनकी जरूरत हुई तो, वे भी आपसे मुंह मोड़ सकते हैं।

No comments:

Post a Comment