इस लड़की से पुलिस भी थी तंग, जवान होते ही पुलिस वालों को मिली ख़ुशी

गुजरात में इस लड़की के बालिग होने पर सबसे ज्यादा ख़ुशी पुलिस वालों को हुई है। आपको जानकार हैरानी होगी कि पिछले छह महीने में ये लड़की 20 बार घर से भाग चुकी है। जिससे पुलिस भी तंग हो चुकी थी।
दो दिनों पहले ही उस लड़की ने खुद आकर पुलिस वालों को सूचना दी कि वह अब 18 साल की हो गई है और अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकती है। अब वो बालिग हो चुकी है। लिहाजा दूसरों को उसकी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहिए।

यह मामला छह महीने पहले शुरू हुआ था जब यह लड़की पहली बार घर से भागी थी। उस वक्त वह नाबालिग थी। लिहाजा उसके परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की कि उनकी बेटी किसी स्थानीय लड़के के साथ भाग गई। लेकिन कोर्ट कचहरी के चक्कर से बचने के लिए परिवारवालों ने एफआईआर दर्ज नहीं करवाई। पुलिस ने भी लड़की की तलाश शुरू की और 3 दिन बाद जब वह लड़की मिली तो उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से भागी थी।

महज 15 दिन के अंदर यह घटना दोबारा हुई और एक बार फिर वह लड़की अपने घर से भाग गई। यह घटना बार-बार दोहराई जाने लगी तो पुलिस भी तंग आ गई। उस दिन का इंतजार करने लगी जब वह लड़की बालिग हो जाएगी और उन्हें उसे ढूंढना नहीं पड़ेगा। ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि लड़की के बालिग होने पर सबसे ज्यादा पुलिस वालों को ख़ुशी मिली हो। वहीं लड़की के परिवार वालों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

No comments:

Post a Comment