...तो इस वजह से शादी से पहले संबंध बनाना होता है घातक

अगर आपको लगता है कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से आप दोनों के बीच प्यार और गहरा होगा तो आपको बता दें कि रिश्ते को मजबूती देने का यह विकल्प कहीं से भी सही नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना नुकसानदेह हो सकता है।
हमारे देश में शादी के पहले शारीरिक संबंधों को सही नजर से नहीं देखा जाता है। ऐसे में समाज इस संबंध को स्वीकार नहीं करता है। शादी से पूर्व संबंध बनाने से कई ऐसी बातें हो सकती हैं जो आपके रिश्ते को एक दर्दनाक मोड़ पर ला सकती हैं। मान लीजिए शादी से पहले आपके किसी के साथ शारीरिक संबंध रहे हों लेकिन आप उस शख्स से शादी न कर पाएं हो तो यह गिल्ट जीवनभर आपको परेशान रखेगा। इसके अलावा आपको यह डर भी बना रहेगा कि अगर आपके पार्टनर को इस बात का पता लग गया तो आपकी शादीशुदा जिन्दगी बर्बाद हो जाएगी।

वहीं लड़कियों को प्रेग्नेंट होने पर कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। शादी के पूर्व संबंध बनाना इसलिए भी खतरनाक है क्योंकि इस दौरान गर्भ ठहरने की पूरी आशंका होती है, जो समाजिक तौर पर यह सही नही है।

No comments:

Post a Comment