इस बाजार में दुल्हन के लिबाज में बिकती लड़कियां

आमतौर पर हम बाजार अपनी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए जाते हैं लेकिन, क्या आप यह सोच सकते हैं कि किसी बाजार में दुल्हन भी बिकती हो। हमने बाजार में दुल्हन की लिबाज में बिकती गुड़िया देखी हैं। लेकिन जब आपको ये पता चले की एक ऐसी जगह है जहां जीती जागती लड़कियां दुल्हन के लिबाज में बिकती है तो कितना आश्चर्य होगा। 




लेकिन ये बात सच है जहां दुल्हनें बिकती है, बोली लगती है और लोग दुल्हनों की वाजिब कीमत चुकाकर उन्हें ले जाते हैं। यूरोप के बुलगारिया में स्टारा जागोर नामक जगह है जहां पर दुल्हनों का बाजार लगता है।साल में 3 बार दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां लड़कियां अच्छी तरह से तैयार होकर बाजार में आती हैं। वो बाकाया सज धज कर एक दुल्हन की तरह दिख रही होती हैं।


कई पुश्तों से बुलगारिया के गरीब लोगों की ओर से यह मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में लड़कियां अपने परिवार के लोगों के साथ ही आती हैं। बुलगारिया के ऐसे कई परिवार हैं जो आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से अपने बेटियों की शादी इस तरह तय करते हैं। इसे इस तरह समझिए कि एक पारिवारिक मिलन समारोह हो रहा है और दूल्हे वाले दहेज दे रहे हैं।


इस बाजार में लड़के के साथ बुजुर्ग आदमी भी आते हैं जो अपनी पसंद की लड़की से बात करते हैं। लड़की पसंद आने पर लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों को रुपए देते हैं और फिर उनकी बेटी को अपनी बहू बनाकर ले जाते हैं।

No comments:

Post a Comment