लड़कियों से बात करते समय कभी न करें ये गलतियां

अक्सर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि लड़कियों से बात करने का एक लहजा होता है ये सही बात है क्योंकि लड़कियो को बातों का बुरा जल्दी लग जाता है। जब भी आप किसी लड़की से बात करें तो आपको उस लहजे को मेंटेन रखना होता है। लेकिन आप जाने अनजाने में कई बार कुछ गलतियां कर बैठते हैं। खासकर जब आप किसी लड़की से पहली बार मिल रहे हों तो आपका फर्स्ट इंप्रेशन बहुत अच्छा हो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.....  
1. झूठी तारीफ :- लड़कियों को उनकी तारीफ सुनना बहुत पसंद होती है लेकिन कभी कभी ज्यादा और झूठी तारीफ आपका इंप्रेशन खराब कर सकती है। अगर आप झूठी तारीफ करेंगे तो सामने वाला इस बात को तुरंत समझ जाएगा। लड़कियों से बात करते समय ध्यान रहे आपकी बातों से बनावटीपन नहीं लगना चाहिए आप जितना ईमानदार रहेंगे उतना अच्छा रहेगा।

2. सही जगह का चुनाव :- लड़कियों से बात करने के लिए सही जगह और सही समय का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। किसी काम में व्यस्त होने पर उनसे बात करना ठीक नहीं होगा। 

3. आई कांटेक्ट :- किसी से भी बात करते समय आई कांटेक्ट सबसे जरूरी होता है। लड़कियों से बात करते समय उनकी आंखों में देखकर बात करें इससे ऐसा लगेगा कि आप उनकी बातों में दिलचस्पी ले रहे हैं। दिल की बातों का इजहार भी आपकी आंखें खुद ब खुद कर देती हैं। 


4. अपनी ही बात न करें :- लड़कों को लड़कियों से बात करते समय इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि जब आप लड़कियों से बात करें तो सिर्फ अपनी ही बात न करें।

5. छूने से बचें :- लड़कियों से बात करते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि आपके हाथ उन्हें ऐसे न छू जाएं कि उन्हें अजीब सा महसूस हो या उन्हें बुरा लगे। बात करते वक्त अगर आप उनके कंधे पर थपकी देते हैं।

No comments:

Post a Comment