जानें, कैसे रोना भी होता है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद!

जैसे हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, वैसे कभी-कभी रोना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद ही होता है। एक रिसर्च के मुताबिक कभी रोना हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हम आपको बता रहे हैं रोने के पांच फायदे।

- आंखों में मेमब्रेन के सूखने पर रोशनी कमजोर हो जाती है। आपके आंसू इसे सूखने नहीं देते, जिससे आंखों की रौशनी बनी रहती है। 

- आंसुओं में लोसोजोम नाम का एक तत्व होता है, जो बाहरी बैक्टीरिया को खत्म करने में 90 फीसदी तक सफल होता है।

- अगर आप तनाव में हैं और रोते हैं तो आंसुओं के साथ एड्रेनोकॉर्टिकोट्रोपिक और ल्यूसीन जैसे हार्मोन निकलते हैं, जिससे तनाव दूर होता है। 

- रोने से दिमाग, दिल और लिंबिक सिस्टम का काम ठीक रहता है।

- आंसू आपकी निराशा को बाहर निकालते हैं, इससे आपके मन की सफाई होती है।

No comments:

Post a Comment