प्रेगनेंट महिला चाहती है कि उसका पति समझे ये पांच बातें

गर्भावस्था का समय किसी भी महिला के जीवन काल का सबसे सुंदर समय होता है। इस अवधि का प्रत्येक क्षण उनके लिए कीमती होता है। गर्भवती महिलाओं को कई भावनात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, विशेष रूप से हार्मोन्स में परिवर्तन होने के कारण। इसके कारण मूड स्विंग्स (अचानक मूड का बदलना) होते हैं।
इस दौरान यह बहुत आम बात है कि महिला अपने जीवनसाथी से सहयोग की उम्मीद करती है। यहाँ उन बातों की सूची दी गयी है जिनके बारे में गर्भवती महिला चाहती है कि उसका साथी इन्हें जानें.....

1. गर्भवती महिला चाहती है कि उसका साथी जाने कि उन्हें लगातार खाने की आवश्यकता है। जब महिला कहती है कि वह भूखी है तो वह भूखी है। उन्हें थोडा सा कुछ खाने के लिए दें।

2. गर्भवती महिलाओं के मूड में होने वाला परिवर्तन उनके साथी को पागल कर देता है। परन्तु ध्यान रहे कि आपको पूरी गर्भावस्था के दौरान इस बात को स्वीकार करना होगा।

3. गर्भावस्था में महिलाओं का वज़न बढ़ता है और वे अलग दिखने लगती हैं। उनकी तारीफ़ करें और उनका सहयोग करें। उनसे कहें कि वे जैसी हैं आप उनसे प्यार करते हैं।

4. प्रतेक गर्भवती महिला चाहती है कि उसे प्यार मिले और उसकी देखभाल की जाए। उसे प्यार करने से आपका उनके साथ संबंध मज़बूत होगा और इससे आपका संबंध मज़बूत होगा।

5. अधिकाँश महिलाएं गर्भावस्था के दौरान सेक्स से डरती हैं। पहले ट्राईमिस्टर में सेक्स करना घातक हो सकता है परन्तु दूसरा टर्म उचित होता है। यदि वह तैयार नहीं है तो ज़बरदस्ती न करें।

No comments:

Post a Comment