लड़कियों के साथ इन मौकों पर उनसे से भी ज्यादा शरमाते हैं लड़के!

हमेशा से ये माना जाता रहा है कि लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्यादा शरमीले स्वभाव की होती हैं।  लेकिन ये धारणा बिल्कुल सही नहीं है।  जिंदगी के कुछ मोमेंट ऐसे भी होते हैं जहां लड़कियों से ज्यादा लड़के नर्वस हो जाते हैं।
 आज हम आपको कुछ ऐसे ही मौकों के बारे में बताने जा रहे हैं जब लड़कियों से ज्यादा लड़के शर्म महसूस करते हैं।




 लड़के अक्सर फर्स्ट डेट को लेकर बहुत ही ज्यादा नर्वस रहते हैं।  फिर चाहे ड्रेस को लेकर नर्वसनेस हो या फिर बात-चित को लेकर।  लड़कियों की बात करे तो वे अपने ड्रेसिंग को लेकर ज्यादा संजीदा रहती हैं।


लड़का किसी पब या बार में अपने दोस्तों के साथ फुल मस्ती के मूड में दिखाई देता है।  लेकिन जब वाही लड़का किसी लड़की के साथ पब जाता है तो उनकी नर्वसनेस साफ़ देखी जा सकती है।


जब बात प्रपोज करने की आती है तब लड़कों की नर्वसनेस चरम सीमा पर होती है।  इस मौके पर लडकियों से ज्यादा लड़के घबराते हैं।  लड़की इस मामले में नर्वस नहीं होती हैं।

No comments:

Post a Comment